Monday, October 27, 2008

दिवाली बम्पर आफर. दीजिये दो सवालों के जवाब और बनिए मालामाल

दिवाली पर इस 'बम्पर दिवाली आफर' प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आपको सिर्फ़ दो सवालों का उत्तर देना है। सवाल पूछने से पहले आपको मेरी कुछ पंक्तिया पढ़नी होंगी। शायद इन पंक्तियों में ही इन सवालों का उत्तर मिल जाए।

आजकल देश में हो रही घटनाएँ अत्यन्त निराश करने वाली हैं। यह सिलसिला कब रुकेगा मैं नही जानता। हाँ, लेकिन इतना जरुर जानता हूँ की मैं महान हूँ। बुरे के लिए जो भी संबोधन हो सकता है वह आप हैं। मैं हिंदू हूँ इसलिए हिंदू अच्छे होते है , मैं भारतीय हूँ इसलिए भारतीय अच्छे होते हैं। मैं उत्तर भारतीय हूँ इसलिए उत्तर भारतीय अच्छे होते है। मैं और गहराई में जाता हूँ मैं ब्राहमण हूँ इसलिए ब्राहमण अच्छे होते है। यही है न हमारी अच्छे बुरे की परिभाषा। मेरे हिंदू धर्म में जो कुछ ग़लत है वह सामाजिक कुरुती है। मुस्लिस धर्म में जो कुछ ग़लत है वह कट्टरता है। मैं भारतीय हूँ इसलिए आजादी के ६१ सालों में हमने कोई गलती नही की। सभी गलतियां की पकिस्तान ने, बांग्लादेश ने, नेपाल ने, चीन ने। ऐसा क्यों है की मैं और हम कभी गलतियां नही करते। हम उत्तर भारतीयों ने राज ठाकरे के नेतृत्व में मुंबई में मुस्लिमों को मारा तो ठीक था। राज ठाकरे हमारा हीरो था। आज वही राज उत्तर भारतियों को मार रहा है तो राज ठाकरे ग़लत हो गया। कैसी है हमारी परिभाषा ? कहाँ ले जायेंगे इन मानकों से हम अपने समाज को.... देश को.... विश्व को...... बोर कर दिया ?

इसलिए सोचा इसी विषय पर दिवाली पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। वैसे अभी तक जिन लोगों से भी मैंने यह सवाल पूछें है वे फ़ैल हो गए। प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए राष्ट्रीयता धर्म आदि कोई बाध्यता नही है।

आप को सिर्फ़ इतना करना है की आप जिस देश, धर्म, जाति, समुदाय के हैं उसकी पाँच कमियाँ बतानी हैं । इसके विपरीत दुसरे देश, धर्म, जाति, समुदाय की ३ खूबियाँ बतानी हैं। उदहारण के लिए आप हिंदू हैं तो आपको इस धर्म की ५ कमियां बतानी हैं और मुस्लिम धर्म की ३ अच्छी बातें। ऐसे ही आप भारतीय हैं तो १९४७ से अब तक भारत द्वारा दूसरे देशों से की गई ५ गलतियां बताइए और दूसरे देश की ३ अच्छे बातें बताइए। उत्तर के लिए ज्यादा मत सोचिये और जल्दी जवाब लिख डालिए। प्रतियोगिता जितने वाले को मानवीयता के सबसे बढे पुरुष्कार से नवाजा जाएगा। नोबेल से भी बढे पुरुष्कार से तो अब दे डालिए जवाब ओर बनिए मालामाल .....

2 comments:

manvinder bhimber said...

दीप मल्लिका दीपावली - आपके परिवारजनों, मित्रों, स्नेहीजनों व शुभ चिंतकों के लिये सुख, समृद्धि, शांति व धन-वैभव दायक हो॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ इसी कामना के साथ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ दीपावली एवं नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Udan Tashtari said...

दीपावली के इस शुभ अवसर पर आप और आपके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं.